फतेहपुर। जल्द ही आपकी रोडवेज बस कहां है, उसकी लोकेशन मोबाइल पर जान सकेंगे। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ‘ट्रैक योर बस एप’ लांच कर रहा है। इस पर काम तेजी पर है। इसके लिए डिपो प्रभारी से शासन ने बस नंबर व रूट की सूची मांगी है। इसी आधार पर इन्हें कोड आवंटित होगा।
शहर में बने ज्वालागंज डिपो से दिल्ली, आगरा, लखनऊ, प्रयागराज, कानपुर, बांदा, चित्रकूट, फर्रुखाबाद आदि जिलों के लिए बसें संचालित होती हैं। इसके अलावा ग्रामीण यातायात के लिए भी रोडवेज बसे हैं। बस चालकों की मनमानी के चलते बसों का समय निर्धारित नहीं हो पाता। कभी भोजन, कभी किसी के इंतजार में बस को खड़ा कर देना आम बात है। माना जा रहा है कि मोबाइल एप सेवा शुरू होने के बाद इसमें ब्रेक लगेगा। हर बस की लोकेशन पर जिला मुख्यालय, क्षेत्रीय कार्यालय कानपुर से भी निगरानी होगी। परिवहन निगम इसके लिए मोबाइल सेवा कोड शुरू करेगा। इस मोबाइल ऐप के जरिए यात्री घर बैठे बस की लोकेशन देख सकेंगे। ताकि बस के आने के समय के हिसाब से वह घर से निकल सकें। साथ ही इस ऐप से यात्री जहां जाना चाहते हैं। उसकी दूरी व किराए की भी जानकारी मिलेगी। अभी यात्रियों को पूछताछ काउंटर पर लाइन लगानी पड़ती है।
बयान-
बसों की मोबाइल पर लोकेशन देखने की सुविधा शुरू कराए जाने का आईटी लखनऊ में काम चल रहा है। इसके लिए एक सेवा कोड बनेगा, जो मुख्यालय से कनेक्ट किया जाएगा। इसके लिए डिपो से बसों की सूची शासन ने मांगी है, उसे भेज दिया गया है। एमएल केसरवानी, एआरएम परिवहन निगम
एक नजर:
फतेहपुर डिपो- दिल्ली, आगरा, लखनऊ, प्रयागराज, कानपुर, बांदा, चित्रकूट, फर्रुखाबाद
बसों की संख्या- 110
प्रतिदिन यात्रियों की संख्या- करीब 2500 से 3000