कॉरपोरेट ट्रेन काशी महाकाल एक्सप्रेस की पहली वाणिज्यिक यात्रा गुरुवार को शुरू होगी। ट्रेन वाराणसी से उज्जैन और इंदौर जाएगी। इस ट्रेन मे अभी भी करीब 100 सीटें बची हैं। सीटें कम बचने से महंगा किराया (फ्लेक्सी फेयर) देकर सीटें ले सकते हैं।
यहां तक ट्रेन के कानपुर सेंट्रल पहुंचने के पांच मिनट पहले भी टिकट प्लेटफार्म नंबर एक के पोर्टिको में बने आईआरसीटीसी के करंट काउंटर से टिकट मिल जाएगा। 16 फरवरी को ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर पीएम मोदी ने वाराणसी से रवाना किया था। यह ट्रेन यात्रियों को लेकर पहली बार गुरुवार से चलेगी। पहले दिन यह ट्रेन सुल्तानपुर, लखनऊ रूट से होकर आएगी।
यह है ट्रेन का नियमित शेड्यूल
ट्रेन नंबर (82401) वाया लखनऊ होकर चलेगी। यह ट्रेन हर सप्ताह मंगलवार और गुरुवार को वाराणसी से शाम साढ़े पांच बजे छूटेगी। लखनऊ शाम 7:05 बजे आएगी और 10 मिनट बाद छूटेगी। कानपुर सेंट्रल रात 8:50 बजे आएगी और 8:55 बजे छूटेगी। बीना रात 3:20 बजे पहुंचेगी और दो मिनट बाद रवाना होगी। संत हिरदाराम नगर स्टेशन तड़के 5:25 बजे आएगी और 5:30 बजे रवाना होगी।
उज्जैन सुबह आठ बजे पहुंचेगी और 10 मिनट बाद छूटेगी। ट्रेन सुबह 9:40 बजे इंदौर पहुंचेगी। ट्रेन नंबर (82402) वाया इलाहाबाद होकर वाराणसी से अपने निर्धारित समय शाम साढ़े पांच बजे छूटेगी।
लखनऊ रूट वाली ट्रेन (82402) वापसी में इंदौर से हर बुधवार और शुक्रवार को सुबह 10:55 बजे छूटेगी। 12 बजे उज्जैन आएगी और 10 मिनट बाद छूटेगी।

बीना में शाम 5:08 बजे दो मिनट के लिए रुकेगी। कानपुर सेंट्रल पर रात 11:35 बजे आएगी और पांच मिनट बाद छूटेगी। लखनऊ देर रात 1:10 बजे पहुंचेगी 1:20 बजे रवाना होगी और सुबह छह बजे वाराणसी पहुंचेगी। इलाहाबाद रूट की ट्रेन (82402) सोमवार को इंदौर से चलेगी। वापसी में कानपुर सेंट्रल के समय और रूट में कोई बदलाव नहीं है। कानपुर सेंट्रल के बाद यह ट्रेन देर रात 2:25 बजे इलाहाबाद जंक्शन पहुंचेगी और 2:40 बजे रवाना होगी। वाराणसी सुबह पांच बजे पहुंच जाएगी।
कानपुर से उज्जैन और इंदौर तक का किराया
कानपुर से इंदौर के लिए इस ट्रेन का सामान्य किराया 1566 रुपये है। सीटें कम बचने पर अब महंगा किराया (फ्लेक्सी फेयर) 1819 रुपये वसूला जा रहा है। कानपुर से उज्जैन तक का इस ट्रेन का सामान्य किराया 1381 रुपये है। अब महंगा किराया (फ्लेक्सी फेयर) 1617 रुपये वसूला जा रहा है।